जी जी डी एस डी महाविधालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

0

City24news/ज्योति खंडेलवाल
पलवल | गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविधालय में एन सी सी गर्ल्स विंग और ब्वॉयज डिवीजन के अंतर्गत कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल लेख राम , शहीद सिपाही संजय कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता देवी और 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन से आए नायब सूबेदार रूपेंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई जिसमें कारगिल के वार हीरोज कैप्टन विक्रम बत्रा , कैप्टन मनोज कुमार पांडे , ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव और राइफलमैन संजय कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार ने लेफ्टिनेंट कर्नल लेख राम , श्रीमती अनीता देवी और नायब सूबेदार रूपेंद्र का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सभी कैडेट्स को कारगिल युद्ध के मुख्य शहीदों के योगदान के बारे में बताया और सभी कैडेट्स को देश के प्रति उनके कर्तव्य के बारे में अवगत कराया। श्रीमती अनीता देवी जी शहीद सिपाही संजय कुमार की धर्मपत्नी हैं जो 20 राजपूत रेजीमेंट से जम्मू एंड कश्मीर के पूंछ सेक्टर में ऑपरेशन विजय के दौरान 14 अक्टूबर 2000 को दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए थे । लेफ्टिनेंट कर्नल लेख राम ने सभी कैडेट्स को कारगिल दिवस के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया और अपने 38 साल के सर्विस के विशेष युद्ध अनुभवों को कैडेट्स के साथ साझा किया। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने ऑपरेशन विजय के बारे में कैडेट्स को विस्तार से बताया साथ ही लेफ्टिनेंट डॉक्टर रमन सैनी ने कारगिल विश्व युद्ध और इंडो पाक युद्ध के बारे में कैडेट्स को डॉक्यूमेंट्री दिखाई और साथ ही प्रेजेंटेशन दिखाकर भी युद्ध के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। शहीद सिपाही संजय कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता देवी जी को डॉ मंजुला बत्रा , डॉक्टर वन्दना कालरा , डॉक्टर पूनम और लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने शॉल उड़ाकर उनको सम्मानित किया साथ ही 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन से आए नायब सूबेदार रूपेंद्र ने भी स्मृति चिन्ह देखकर अनीता देवी जी को सम्मानित किया। कैडेट प्रीति ने शहीदों के उपलक्ष में जोशपूर्ण कविता पाठ प्रस्तुत किया और कैडेट कल्पना ने देशभक्ति से परिपूर्ण हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एनके गोयल ने किया। अंत में सभी ने देश भक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर मंजुला बत्रा, डॉक्टर एन के गोयल , डॉक्टर अंजू, डॉक्टर वंदना कालरा , डॉक्टर पूनम, डॉक्टर वनिता सपरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *