कनीना का राजकुमार बना युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव

City24news/सुनील दीक्षित
[सुनील दीक्षित]
कनीना |राजकुमार यादव कनीना को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। युवा विंगकी कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे अटेली हलका अध्यक्ष पद पर रहे चुके हैं।
महासचिव चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश के युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ का आभार जताया है।