जेएनवी करीरा की छात्रा का अतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष विभाग में हुआ चयन

Oplus_131072
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की पूर्व छात्रा मोनिका यादव का अतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष,आईएमएफ अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। जो सयुक्त राष्ट्र संघ का एक संगठन है। मोनिका यादव हाल ही में स्पेन के बारसीलोना स्कूल आॅफ इकानोमियम से पोस्ट मेल डाब्ट्ररेट विषय से डिग्री पूर्ण कर भारत लौटी है। मोनिका ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनो को दिया है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग ने इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सफलता पर विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र में में खुशी की लहर है। मोनिका यादव के पिता अभय सिंह यादव नवोदय विद्यालम करीरा में बतौर शिक्षक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि मोनिका यादव 2 जनवरी 2025 से अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष भारत के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में अपने दामित्वों का निर्वहन करेगी।