जनहित सेवा संस्था ने बसंत पंचमी व सर छोटूराम जयंती मनाई
सर छोटूराम किसानों के मसीहा थे: सन्तसिहं हुड्डा
City24news/सुमित गोयल
बल्लभगढ़ | सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के कार्यालय सैक्टर 2 बल्लभगढ़ पर आज पावन पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर हंस वाहिनी ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सर छोटूराम की जयंती मनाई। इस शुभ अवसर पर सामूहिक यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रधान सन्तसिहं हुड्डा ने कहा कि ऋतुराज वसंत के आगमन पर बसंत पंचमी के पर्व को माता सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसे अलग-अलग राज्यो में विभिन्न नामो से मनाया जाता है। शास्त्रो में बसंत पंचमी को ऋर्षि पंचमी भी कहा जाता है। बसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठ जाता है। मानव व पशु,पक्षी सभी उल्लास से भर जाते है। इस मौके पर मुख्य सचिव सुनील शास्त्री ने कहा कि बसंत ऋतुओ का राजा है। चारो ओर हरियाली व फूल खिल जाते है। सर छोटूराम किसानों के मसीहा थे। इस अवसर पर संस्था के महासचिव सुभाष गहलोत सचिव देविचरण वैष्णव ने सर छोटूराम के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्डा, महासचिव सुभाष गहलोत, मुख्य सचिव सुनील शास्त्री, सचिव देविचरण वैष्णव, समाज सेवी राधारमन मिश्रा, रामकिशन हुड्डा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डां प्रवेश लाम्बा, उपाध्यक्ष ओमदत्त शास्त्री, कोषाध्यक्ष लोकेश शास्त्री , लक्की वर्मा, दीपक गोयल, अमरदीप डागर, सुरेन्द्र बांकुरा, सुन्दर तेवतिया,राजकुमार फौगाट, पं अमीराम, सन्तोष शर्मा,बबलू छाबड़ा, शिवकुमार अन्य संस्था के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।