जयगुरुदेव के अनुयायियों ने कनीना में निकाली जागरूकता रैली

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | जयगुरुदेव आश्रम के अनुयायिायों ने बृहस्पतिवार को कनीना में जागरूक्ता रैली निकाली। इस रैली में महिला एवं पुरूषों ने जयगुरुदेव के झंडे हाथों में लेकर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से उन्होंने आमजन को शाकाहार बनने,जीवों पर दया करने तथा सद्भावना बनाए रखने कर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जीवों को जीने का अधिकार है। अपनी स्वास्थ पूर्ति तथा भक्षण के लिए जानवरों की बलि नहीं लेनी चाहिए। मनुष्य,भगवान की सबसे बेहतर रचना है,जिसे श्रेष्ठ रहने के लिए शाकाहार होना तथा सद्भाव रखना जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *