मेहन्दीपुर बालाजी महाराज का जागरण कल 

0

City24news/सोनिका सूरा
सिवानी मंडी। शहर के संजीवनी आश्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव 17 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए संजीवनी आश्रम की संचालक भगत पारुल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी शरद पूर्णिमा महोत्सव 17 अक्टूबर को संजीवनी आश्रम के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अनेक भजन गायक श्री बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे वहीं मंच का संचालन सुभाष दीवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *