इकबाल सिंह चंदाना बने एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के 26वें दो दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन में तीन वर्षीय कार्यकारिणी का चुनाव कर गठन किया गया है। बिजली निगम कनीना कार्यालय में कार्यरत जेई रामरतन शर्मा ने बताया कि यूनियन की केंद्रीय परिषद के शांतिपूर्वक हुए चुनाव में प्रांतीय प्रधान इकबाल सिंह चंदाना को चुना गया है। इसी प्रकार अशोक शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, यशपाल देशवाल को महासचिव, विनोद शर्मा को मुख्य संगठनकर्ता, श्याम लाल खोड को प्रेस सचिव, अनिल पहल को वित्त सचिव, मनोज सैनी को लेखाकार, विजय हुड्डा व सतेंद्र सहारण को उप महासचिव पद पर चुना गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बीर सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेशभर के बिजली कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग  किया। कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी कर कर्मचारियों के हितों को ऊपर उठाने का संकल्प लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *