जिला अध्यक्ष विनोद नागर के नेतृत्व में मनाया गया इनेलो का 28 वां स्थापना दिवस

0

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनेलो का झंडा फहराया
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद
। मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल के 28 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित इनेलो कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनोद नागर के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी का झंडा फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं जननायक स्व़ चौधरी देवीलाल के सपनों का हरियाणा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष विनोद नागर ने इंडियन नेशनल लोकदल के 28 वें स्थापना-दिवस पर पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल बहुत ही मेहनती व लगनशील कार्यकर्ताओं का दल है। चौधरी देवीलाल व विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा सींचा गया एक पौधा है। जिस पर करोड़ों कर्मठ कार्यकर्ता अपना विश्वास जताते आ रहे हैं। पार्टी को सींचने में कर्मठ कार्यकर्ताओं ने दिन-रात कार्य किया है। आज पार्टी की कमान इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के हाथों में हैं, जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं। विनोद नागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में चौधरी देवीलाल व स्व: चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के अधूरे सपनों को साकार करने का काम करेंगे। 

इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौहान, देवेंद्र तेवतिया, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रधान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव, महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, युवा जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, बल्लभगढ़ हलका अध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला महासचिव बच्चू सिंह तेवतिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *