नूँह में जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन के नेतृत्व में मनाया गया इनेलो का 28 वाँ स्थापना दिवस

0

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इनेलो का झंडा फहराया 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह । मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला नूँह में नई अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं जननायक स्व: चौधरी देवीलाल जी के सपनों का हरियाणा बनाने का संकल्प लिया।

   इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों महपुरूषों स्व: ताऊ चौधरी देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री स्व: चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को पुष्प अर्पित कर ख़िराज-ए-अकीदत पेश की। 

जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने इंडियन नेशनल लोकदल के 28 वें स्थापना-दिवस की पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल बहुत ही मेहनती, लगनशील कार्यकर्ताओं का दल है। स्व: चौधरी देवीलाल व विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री स्व: चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा सींचा गया एक पौधा है जिस पर करोड़ों कर्मठ कार्यकर्ता अपना विश्वास जताते आ रहे हैं। पार्टी को सींचने में कर्मठ कार्यकर्ताओं ने दिन-रात कार्य किया है। आज इस पार्टी की कमान इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के हाथों में, जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं। 

  ताहिर हुसैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में स्व: चौधरी देवीलाल व स्व: चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के अधूरे सपनों को साकार करने का काम करेंगे। 

   इस अवसर पर इनेलो नेता हाजी सोहराब खान खेड़ी, इब्राहीम पहलवान, किशन नंबरदार ईंडरी, राजवीर किरंज, जिले सिंह कालियाका, जानू चंदेनी, नसीम चंदेनी, जाकिर हुसैन भडंगाका, राजकुमार ईंडरी आदि काफी इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *