होडल के गांवो में इनेलो प्रत्यासी मिला समर्थन 

0

City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल | विधानसभा से इनेलो पार्टी के प्रत्याशी सुनील मंडोत के होडल  व गांव खांबी की वाल्मिकी बस्ती के लोगों ने पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। रविवार को बस्ती व गांव के लोगों ने सुनील मंडोत का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके सुनील मंडोत ने कहा कि अगर अबकी बार होडल की जनता ने उनका साथ दिया तो वह उनसे किए गए सभी वायदों पर खरा उतरेंगे। 

इनेलो प्रत्याशी सुनील कुमार का रविवार को होडल व खांबी वाल्मिकी बस्ती के लोगों ने पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बस्ती के लोगों ने सुनील मंडोत को बस्ती में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। बस्ती के लोगों ने कहा कि अब तक जो भी विधायक रहे है उन्होंने उनकी बस्ती के लिए कुछ नहीं किया। बस्ती के लोगों की समस्या को सुनने के बाद सुनील मंडोत ने कहा कि उन्होंने जो उन्हें समस्याओ से अवगत कराएं वह उन्हें उन समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायकों ने शहर का विकाश सिर्फ कागजों में ही किया है जबकि धरातल पर एक भी विकाश का कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों ने बस जनता को गुमराह करने का काम किया है। जनता से किए गए वायदे सिर्फ ढकोसला है। उन्होंने कहा कि उनकी इनलो पार्टी जब सत्ता में थी तो लोगों के घरों पर बैठे ही काम हो जाते थे। चेत्र की जनता इन दोनों विधायकों के मंसूबों को समझ चुकी है और जनता अबकी बार चुनावों में इनसे पूरा हिसाब मांगेगी। उन्होंने यहां लोगों से इनलो पार्टी के हक में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। इस मौके पर अशोक पूर्व सरपंच लोहिना, जगपाल मंडोत,  जितेंद्र मेंबर, सुभाष ठेकेदार, मनीष वाल्मिकी, विकाश, बनवारी, रामप्रसाद, सतपाल के अलावा सैकड़ो बस्ती के लोग मौजूद थे।

इनेलो प्रत्याशी सुनील मंडोत का स्वागत करते बस्ती के लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *