पुनहाना विधानसभा सीट से इनेलो- बसपा गठबंधन की प्रत्याशी दया भड़ाना किया नामांकन

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | बुधवार को पुन्हाना विधानसभा सीट से इनेलो- बसपा गठबंधन की प्रत्याशी दया भड़ाना ने अपना नामांकन पत्र भर दिया। इस मौके पर इनेलो बसपा की संयुक्त प्रत्याशी दया भड़ाना ने कहा कि पुन्हाना विधानसभा सीट से इनेलो – बसपा पार्टी के गठबंधन ने विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है इसके लिए दोनों पार्टियां का आभार व्यक्त करती है। दया भड़ाना ने कहा कि पिछली सरकारों ने पुन्हाना विधानसभा में कोई विकास कार्य नहीं किया। इनेलो की सरकार आने पर पुन्हाना में भरपूर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेवात इनेलो का गढ़ रहा है। इस बार पुन्हाना विधानसभा की सीट इनेलो गठबंधन की झोली में जाएगी। दया भड़ाना ने कहा कि मौजूदा विधायक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया है। इलाके की जनता विकास कार्य चाहती है इनेलो की सरकार आने पर पुन्हाना विधानसभा में भरपूर विकास कार्य करवाएं जाएंगे। यहां पर शिक्षा, बिजली, पानी, सडक़ सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है पूर्व के नेताओं ने यहां पर कोई विकास कार्य नहीं कराया। जिसके चलते पुन्हाना क्षेत्र विकास के पथ पर लगातार पिछड़ता गया। अगर उनको विधायक बनने का मौका मिला तो वह पुन्हाना क्षेत्र की तकदीर को बदलने का कार्य करेंगी। इस दौरान भारी संख्या में उनके सर्मथक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने अपना विकास कराया है। पूर्व में सरकार रहते हुए नूंह जिला के कांग्रेसी जिले को कोई सौगात नहीं दे पाए। अब बीते दो कार्यकाल से भाजपा ने भी नूंह जिला के लिए कुछ नहीं किया। अब जनता के पास इनेलो बसपा की एकमात्र विकल्प है। इसलिए आने वाली 5 अक्टूबर को उनको वोट देकर सफल बनाए। तभी जाकर यहां के रूके हुए विकास कार्य पूरे कराएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *