केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले उद्योगपति आशीष जैन व अभिषेक जैन, दीपावली की बधाई दी

0

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरियाणा में भाजपा का ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद किया
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। युवा उद्योगपति अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन और अभिषेक जैन ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा की जनता का धन्यवाद किया। इस मौके पर आशीष जैन और अभिषेक जैन ने कहा कि इन नतीजों का असर हाल में होने वाले महाराष्ठ और झारखण्ड के चुनाव चुनाव पर भी पड़ेगा क्योकि जनता विकास और खुशहाली चाहती है जो सिर्फ भाजपा दी दे सकती है। उन्होनें कहा कि एक बात शीशे की तरह स्पष्ट है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी की विश्वसनीयता का मुकाबला किसी भी दूसरी चीज से नहीं किया जा सकता है। हरियाणा में हुई बंपर जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, और कल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मोहर है। नरेंद्र मोदी देश के लोगों के दिलों पर राज करते हैं तभी तो लोगों ने दिल खोलकर उनके नाम पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर देश व प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। उन्होनें कहा कि कृष्णपाल गुर्जर हमेशा  उद्योगपतियों को साथ लेकर चलते है और उनकी हर छोटी से छोटी समस्या का निवारण शीघ्रता से हल करते है।  उन्होनें कहा कि हरियाणा की नई सरकार के गठन में फरीदाबाद से केबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर के बनने से नए आयाम स्थापित होगें। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम कर रही है। उन्होनें कहा कि आज विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed