सेक्सटॉर्शन मामले में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पकड़ पंजाब साइबर क्राइम पुलिस को सौंपा ।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है । आरोपी ने पंजाब में रहने वाले एक व्यक्ति को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था । इस मामलें में आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक फोन सेक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया था ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का नाम रफीक है जो नई गांव थाना बिच्छोर जिला नूंह का निवासी है । पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एसएएस नगर मोहाली में गत 24 दिसम्बर को एफआईआर दर्ज की गई थी। निरीक्षक सुभाष प्रभारी अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए। जांच में पता चला कि इनमें से एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सेक्सटॉर्शन करने के लिए किया जा रहा था । इसके अलावा आरोपी के मोबाइल नंबर से मोहाली क्षेत्र में एक अन्य साइबर शिकायत भी दर्ज पाई गई है। आरोपी को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एसएएस नगर के सुपुर्द कर दिया गया है । 

नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सेक्सटॉर्शन या ब्लैकमेल की धमकी मिलती है तो तुरंत डायल नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर क्राइम थाना नूंह में शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *