इनेलो की लोकप्रिय सरकार बनने पर प्रदेश का होगा चहुंमुखी विकास: सुनैना चौटाला

-अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो लड़ रही है प्रदेश के आम जन के हकों की लड़ाई: सुनैना चौटाला
-गाँव-गाँव जाकर मातृशक्ति को पार्टी से जोड़ने का है लक्ष्य: तनुजा
-चौधरी देवीलाल के समय से ही इनेलो का मेवात क्षेत्र से है विशेष लगाव: चौधरी ताहिर हुसैन
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | बृहस्पतिवार को गाँव खेड़ला (नूंह) में इंडियन नेशनल लोकदल की जिला स्तरीय महिला संगठन की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा ने की।
कार्यक्रम के संयोजक इनेलो के नूँह के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट रहे। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने शिरकत कर इनेलो के प्रति अपनी आस्था जाहिर की।
बैठक को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने बैठक में शामिल माताओं-बहनों को इनेलो की मजबूती के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य करने हेतु अपील की ।
उन्होंने कहा कि आप सभी की बड़ी संख्या में मौजूदगी इनेलो को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश में बदलाव का कार्य भी करेगी।
चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के समय से ही इनेलो ने हमेशा प्रदेश के आम जन के हकों की लड़ाई लड़ी है। आज भी चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूरी पार्टी प्रदेश के हर नागरिक के हकों के लिए दिन-रात प्रयासरत है। उन्होंने कहा कांग्रेस व भाजपा ने प्रदेश को हमेशा लूटने का काम किया है। आज प्रदेश में लायन ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह फैल हो चुकी है। हरियाणा में दिन प्रतिदिन क्राइम बढ़ रहे हैं। भाजपा के नेताओं के पास जुमले बाजी के अलावा कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2029 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो की लोकप्रिय सरकार बनेगी तथा चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा ने कहा कि दिन प्रतिदिन इनेलो का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। आज के कार्यक्रम में महिलाओं की हजारों की संख्या में उपस्थिति इस बात की गवाह है कि महिलाओं के दिलों में भी अब इनेलो बसती है।
जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट ने कहा कि स्व: चौधरी देवीलाल के समय से ही इनेलो का मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने इस लगाव को हमेशा कायम रखा और आज चौधरी अभय सिंह चौटाला मेवात क्षेत्र के लोगों की फिक्र हमेशा अपने दिल में रखते हैं। ताहिर हुसैन ने कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ का आभार जताते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र के लोग दिन प्रतिदिन इनेलो से तेजी से जुड़ रहे हैं और हमारी मातृशक्ति का विश्वास भी इनेलो में है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सुभान खाँ सिंगारिया, महिला जिलाध्यक्ष सरोज, इनेलो नेत्री बानो, हल्का अध्यक्ष इब्राहीम पहलवान, माथुर, अकबर अली, जैकम अल्वी, इसमाईल, डाॅo हनीफ फिरोजपुर नमक, हाजी अहमद नंबरदार खेड़ला, इसराईल नंबरदार खेड़ला, जमीर सरपंच खेड़ला, रुखसार, कुसुम आदि के अलावा हजारों की संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं।