हुड्डा प्रदेश को फिर बनाएंगे नंबर वन , बदलाव की लहर जारी : रीतू फरटिया 

0

City24news/सोनिका सूरा
सिवानी | युवा कांग्रेस नेत्री डॉ.रीतू फ़र टिया ने कहा कि भाजपा के कु शासन काल में हरियाणा  प्रदेश पिछले 10 वर्षों से विकास , प्रतिव्यक्ति आय,रोजगार के मामले में बहुत पीछे चला गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेत्रत्व वाली कांग्रेस सरकार मे हरियाणा विकास के मामले में देशभर में अव्वल राज्यो मे गीना जाता था | `हरियाणा मांगे हिसाब’  कार्यक्रम के तहत डॉ रीतू फरटिया आज ग्रामीण जन संपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से रुबरु हो रही थी उन्होने कहा कि अब प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है कि हरियाणा प्रदेश को विकास व रोजगार के मामले में फिर से नंबर वन राज्य बनाने के लिए भूपेन्द्र  सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है क्योंकि हुड्डा की जनहित की सोच व कार्यप्रणाली ही हरियाणा को नंबर राज्य बना सकती है |

 रितु  फ़रटिया ने कहा कि हरियाणा में जनता की कांग्रेस के पक्ष में प्रचंड लहर हैं | ऐसे में साफ हो गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और भूपेन्द्र  सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे | उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता आए दिन कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी दिन में सपने देख रही है, जबकि सच बात तो यह है कि भाजपा ने अपने क कुशासन काल में आमजन के सामने इतने झूठ व पाखंडो का जाल बुना कि अब भाजपा के नेता स्वयं के बने भ्रम के जाल में बुरी तरह से फ़स चुके हैं तथा उसे अब प्रदेश की जनता की कांग्रेस की सरकार बनानी की सोच व मंशा नजर ही नहीं आ रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *