हुड्डा ने अपने शासन में प्रदेश में 81.5 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछाई: उदयभान प्रदेश अध्यक्ष

0
  • प्रदेश की भाजपा सरकार ने साडे नौ साल ने एक इंच में नही बधाई मेट्रो रेल =उदयभान 
  • हरियाणा में कोई बच्चा अपनी मां के गर्भ से  पैदा होता है तो वह बच्चा एक लाख 37 हजार रुपए का कर्ज लेकर पैदा हो रहा है-उदयभान 
  • भाजपा के साढे नो साल के शासन में प्रदेश पर साढे चार लाख करोड का कर्जा
  • मंत्री,विधायक और अधिकारी सभी भ्रस्टाचार में लिप्त,भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: उदयभान प्रदेश अध्यक्ष

city24news@ऋषि भारद्वाज
होडल | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आज भाजपा के शासन में आम व्यक्ति आन लाईन कार्यों को लेकर विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है। कभी सर्बर डाउन तो कभी कार्यालयों में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद नहीं मिलते हैं। एक ओर सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा कर रही है तो दूसरी ओर सभी कार्यालयों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। रिश्वतखोरी लगातार बढती जा रही है। उदयभान शनिवार को अशोका गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्यअतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर आगामी 11 फरवरी को होडल की अनाजमंडी के मैदार में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के अलावा प्रदेश के कई कांग्रेस विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उदयभान ने कहा कि 1966 में हरियाणा बना था। 2014 तक प्रदेश पर 70 हजार करोड रुपए का कर्जा था,लेकिन आज भाजपा के साढे नो साल के शासन में प्रदेश पर साढे चार लाख करोड का कर्जा हो गया हे। आज हरियाणा में पैदा होने वाला प्रत्येक बच्चा 1 लाख 37 हजार रुपए का कर्जदार है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो साढे 81 किलोमीटर मैट्रो रेल की लाईन बिछाई गई थी लेकिन भाजपा के शासन में एक र्इंच भी मैट्रो की लाईन नहीं बिछी है। हुडडा सरकार में चार बडे बिजली के कारखाने लगाए गए थे और बिजली भी सरप्लस थी। देश में सबसे सस्ती बिजली हरियाणा में थी,लेकिन भाजपा में सत्ता आने के बाद बिजली का एक भी कारखाना नहीं लगाया गया है। एक यूनिट बिजली नहीं बनाई गई है। कांग्रेस सरकार में जो 12 हजार मेगावाट की क्षमता थी आज वह मात्र 8 हजार मेगावाट रह गई है। प्रदेश में 12 यूनिवष्र्टि बनाई,मेडीकल कालेज,रेल लाईन बिछवाई गई, 16 सौ करोड के बिजली के बिल माफ किए, 23 सौ करोड के किसानों के कोआपरेटिव के कर्जे माफ किए,विभिन्न निगम के 487 करोड रुपए के कर्जे माफ किए,प्रजापति समाज के लिए माटीकला बोर्ड और सैन समाज के लिए केसकला बोर्ड का गठन किया, लेकिन भाजपा ने उन्हें भंग कर दिया। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की गरीव जनता को 100-100 गज के 3 लाख 15 हजार प्लाट देने का काम किया, लेकिन भाजपा ने किसी को एक प्लाट तक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुडडा की कांग्रेस सरकार में 23 सौ नए स्कूल बनाए, लेकिन भाजपा सरकार ने 48 सौ स्कूल मर्ज कर दिए और 498 स्कूल बंद कर दिए। आज सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का पूरा अभाव है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है, यहां  कभी माईनिंग घोटाला,शराब,रजिस्ट्री,धान घोटाले के अलावा सभी मंत्री और विधायक तक घोटालों में लिप्त हैं और जाम जनता को परेशान करने के लिए पोर्टल की बीमारी लागू कर दी। जब जरूरत होती है तो पोर्टल बंद रहता है। जब धान,गेहूं,सरसों,मक्का आदि फसलों के समय किसानों को परेशानी उठानी पडती है। इस आन लाईन पोर्टल के कारण फसल बेचने वाले किसान से लेकर आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। इस पोर्टल के कारण ही प्रदेश के साढे नो लाख गरीवों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं। पांच लाख बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई है, स्टाफ सिलेक् शन कमीशन के पर्चे 33 बार लीक हुए हैं,विभागीय अधिकारी करोडों रूपए की रिश्वत लेते हुए अपने कार्यालयों में पकडे जा चुके हैं,कमीशन के चेयरमेन को सस्पैंड होना पडा,कर्मचारियेां को सस्पैंड होना पडा। चपडासी से लेकर अधिकारी और कर्मचारी की नौकरी के लिए खुली बोली लग रही है,सबकी रेट लिस्ट बनी हुई है, लेकिन उसके बावजूद बेशर्म सरकार बगैर पर्ची और खर्ची की बात करती है। आज प्रदेश में विभिन्न विभागों में दो लाख पद रिक्त पडे हुए हैं।  सरकार कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को कच्ची नौकरी देकर युवाओं को गुमराह कर रही है। उदयभान ने स्थानीय भाजपा विधायक जगदीश नायर पर कटाक्ष करते भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि झूंट बोलकर लोगों को गुमराह करता है और जरूरत पडी तो अपने सिर पर जूती रख लेता है और कहता है कि गलती हो गई। विधायक की कार्यशैली से प्रत्येक वर्ग आक्रोशित है। आज शहर का पुलिस थाना,तहसील,नगर परिषद सहित सभी सरकारी कार्यालय बिके पडे हैं। क्षेत्र में होने वाले सभी कार्यों में विधायक की पार्टनरशिप है। उन्होंने नगर परिषद को कूढे का ढेर बनाकर रख दिया है। उन्होंने प्रदेश से भाजपा को उखाडने और कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेश कुमार,सुनील मित्तल, टेकचन्द,राजवीर रावत,प्रथ्वी सिंह,ओमप्रकाश पटवारी, बबली परदेशी,भूषण बेढा,राजेंद्र नम्बरदार,हेतराम सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed