एसडी विद्यालय में हुआ हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

0

Oplus_131072

विजेता सदन को प्राचार्य ने किया सम्मानित
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| एसडी वरिष्ठ माध्ष्मिक विद्यालय ककराला में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने हिदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की श्रेष्ठ भाषा है। देश की न्यायपालिका की ओर से भी हिंदी भाषा को महत्व देते हुए हिंदी में फैसले लिखने पर बल दिया है। जो आमजन के लिए खुशी का विषय है। विद्वालय में आयोजित प्रतियोगतिा सदन के माध्यम से करवाई गई जिसमें 4सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा व ज्ञान कौशल का परिचय दिया। चार चरणों में आयोजित प्रतियोगतिा के प्रथम चरण
में हिन्दी साहित्य सम्बंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में
शिवाजी एवं टैगोर सदन संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर रमन सदन
एवं तीसरे स्थान पर अशोका सदन रहा। प्रत्येक चरण के बाद श्रोताओं से भी प्रश्न पूछे गए ओर सही जवाब देने वालों को विद्यार्थियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य औमप्रकाश यादव ने विजेता सदनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय की बारीकियों को समझने के साथ-साथ आत्म विश्वास में बढौतरी होती है। प्रतियोगिता का संचालन हिन्दी प्रवक्ता मुकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ आरएस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, अविनाश, जोगेन्द्र, ईश्वर सिंह, इन्दुगैरा , संजना यादव, कृष्णा यादव, सीमा यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *