हिमांशु झज्जर ने 18 साल आयु वर्ग में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के 11 साल के चैंपियनशिप रिकार्ड को तोड़कर नया चैंपियनशिप रिकार्ड अपने नाम कर स्वर्ण पदक जीता।

City24news/नरवीर यादव
फरीदाबाद | भुवनेश्वर उड़ीसा में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते सभी रंगों के पदक के साथ 3 स्वर्ण पदक,1रजत पदक और 3 कांस्य पदक सहित 7 पदकों पर कब्जा किया।
हिमांशु झज्जर ने जेवलिन थ्रो में ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 11 साल पुराना चैंपियनशिप रिकार्ड तोड़कर बनाया नया चैंपियनशिप रिकार्ड और स्वर्ण पदक जीता।
देव पानीपत ने शाटपुट में स्वर्ण पदक, मीनाक्षी फतेहाबाद जेवलिन थ्रो स्वर्ण पदक, अनीषा सिंहमार सोनीपत कांस्य पदक,रितिक रोहतक ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक,तमन्ना फतेहाबाद ने लांग जंप में कांस्य पदक जीता।
एथलेटिक्स हरियाणा टीम के एथलीट खिलाडी चैंपियनशिप में पदकों की संख्या बढ़ाकर कर रहे हरियाणा राज्य का नाम रौशन।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में एथलेटिक्स हरियाणा के 145 एथलीट खिलाडियों का बड़ा दल भाग लेकर हरियाणा राज्य के लिए पदकों का अंबार लगा रहा है।
मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 5 दिवसीय नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर उड़ीसा में हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाडी अपना कुशल खेल प्रदर्शन कर पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का झंडा फहरा रहे हैं।
16 साल लडका में देव (पानीपत)ने शाटपुट इवेंट में 16 मीटर 66 सैंटीमीटर की थ्रो कर स्वर्ण पदक और मंताज सिंह पंजाब ने रजत एवं कौशल गिरी बिहार ने कांस्य पदक,18 साल जेवलिन थ्रो इवेंट में हिमांशु(झज्जर)ने 80 मीटर 38 सैंटीमीटर की उम्दा थ्रो कर नया चैंपियनशिप मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा को दिया,इससे पहले यह रिकॉर्ड 76 मीटर 50 सैंटीमीटर का विजयवाडा आंध्रप्रदेश 2014 में नीरज चोपड़ा के नाम रहा,इस इवेंट में रजत पदक कृष्ण चंद्रा मध्यप्रदेश एवं धरनीधरण टी तमिलनाडु ने कांस्य पदक जीता।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 5 दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया जा रहा है और एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाडी कुशल खेल नीति से पदक विजेता बन रहे हैं।16 साल लड़की वर्ग में मीनाक्षी
(फतेहाबाद)ने जेवलिन
थ्रो इवेंट में 44 मीटर 97 सैंटीमीटर की लम्बी थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता और अनीषा सिंहमार(सोनीपत)ने 42 मीटर 81 सैंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक जीता एवं योगिता बैसला दिल्ली ने रजत पदक,
रितिक(रोहतक)ने 20 साल लडका डिस्कस थ्रो इवेंट में 55 मीटर 19 सैंटीमीटर की थ्रो कर रजत पदक,वैभव हिमाचल प्रदेश ने स्वर्ण पदक और हंसराज धयाल राजस्थान ने कांस्य पदक,20 साल लांग जंप में तमन्ना(फतेहाबाद)5 मीटर 96 सैंटीमीटर की लम्बी छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता और मुबसिना मोहम्मद लक्ष्यद्वीप ने स्वर्ण पदक एवं तरिंका टेटा छत्तीसगढ़ ने रजत पदक,20 साल डैक्थलान में मंयक कुमार(भिवानी)ने 6412 अंक अर्जित कर कांस्य पदक पर कब्जा किया और इस इवेंट में जिनोय जायन केरला ने स्वर्ण पदक एवं उपकार राजस्थान ने रजत पदक विजेता बनकर अपने अपने राज्यों का मान बढ़ाया।एथलेटिक्स हरियाणा टीम में टीम मैनेजर पुनित और रोहतास एवं टीम कोच जसवंत सिवाच और बीरबल को नियुक्त किया गया है। एथलेटिक्स हरियाणा के समस्त पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।