विश्व शांति के लिए नल्हेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया हवन।

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | सोमवार को नल्हेश्वर मंदिर नल्हड़ नूंह में विश्व शांति के लिए हवन किया गया।जिसमें हवन में आचार्य राजेश ने कहा हवन एक वैज्ञानिक पद्धति है जो हमें शुद्ध ऑक्सीजन और आध्यात्मिक जीवन प्रदान करता है ब्राह्मड में स्थूल को सूक्ष्म करके चारों तरफ फैला देता है जिससे वर्षा होती हैं। आर्य समाज के प्रधान ज्ञानचंद आर्य ने बताया कि वेद सबसे प्राचीन ग्रंथ है वेद को पढ़ना पढ़ाना और सुनना सुनाना सब आर्यों का परम धर्म है। वेद भारतीय संस्कृति का मूल आधार है हमें अग्नि वायु आदित्य और अंगिरा ने चारों वेद संस्कृत वाणी में प्रदान हुए।आचार्य राजेश ने कहा वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। विज्ञान वेद के विरुद्ध हो सकता है लेकिन वेद विज्ञान विरुद्ध नहीं हो सकता। इस हवन पर यजमान कुलवंत बघेल, माता लीलादेवी,प्रकाश सैनी, दया सिंह सैनी, पप्पू , राकेश बघेल, मोहन डेयरी, पंकज मिश्रा पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *