हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन नए पे स्केल के विरोध में प्रतियां जलाई।

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को लघु सचिवालय नारनौल में वित्त विभाग द्वारा जारी नए पे स्केल 21700 के विरोध में प्रतियां जलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश यादव प्रधान व ओमप्रकाश यादव संगठन सचिव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव महेंद्र बोयत,हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा,सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राहुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  हेमसा के प्रदेश प्रेस सचिव सुजान मालड़ा ने कहा कि वित्त विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ का जो नया पे स्केल का नोटिफिकेशन जारी किया है। उस हिसाब हरियाणा प्रदेश के किसी भी लिपिक को फायदा नही होने वाला। सरकार ने हर कदम पर कर्मचारियों को भ्रमित कर समय बिताने का काम किया है। कर्मचारी लिपिकों के वेतन विसंगतियों को लेकर गत 12 वर्षों से संघर्षरत है। सरकार ने दो बार 2015 व 2023 में कमेटियां गठित की। जी माधवन आयोग की रिपोर्ट व 25 अगस्त 2014 के कैबिनेट बैठक का फैसला भी लागू नही किया। प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद भी सरकार से जो धोखा मिला है। कर्मचारी पूरे जोश के साथ एक बार फिर सांझे आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव महेंद्र बोयत ने की सरकार की वायदा खिलाफी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार लिपिकों को अकेला समझने की भूल ना करें। जब तक कर्मचारियों को उनका हक नही मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर संदीप यादव,श्याम मनोहर, देवेंद्र, विक्रम, लोकेश, अशोक,नरेश, मुकेश आदि अनेक कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *