हरियाणा ग्रामीण बैंक को ई-केसीसी ऋण में उत्कृष्टता पुरस्कार।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने हरियाणा ग्रामीण बैंक को ई-केसीसी (इलेक्ट्रॉनिक किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा ग्रामीण बैंक, नूंह के क्षेत्रीय प्रबंधक जे.बी. श्योराण ने बताया कि यह उपलब्धि कृषि क्षेत्र में डिजिटल केसीसी ऋण योजनाओं के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ग्रामीण बैंक किसानों, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) तथा कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से यह पुरस्कार महाप्रबंधक एम.के. झा ने प्राप्त किया। बैंक प्रबंधन ने भविष्य में भी कृषि क्षेत्र के सतत विकास, किसानों की आय वृद्धि एवं डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *