प्रदर्शनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहा हकेवि 

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में शनिवार को तीन दिवसीय 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय द्वारा किया गया। 26 फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपनी स्टॉल लगाई है। प्रदर्शनी पंडाल संख्या दो में लगे हकेवि के स्टॉल का उद्घाटन शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय इस स्टॉल के माध्यम से अपनी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

कुलपति ने कहा कि इस तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतिष्ठान अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा पशु पालक अपने उत्तम किस्म के पशुओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय भी अपनी स्टॉल के माध्यम से विश्वविद्यालय के नवाचार, अनुसंधान, पेटेंट व उपलब्धियों का प्रदर्शन कर रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में लगी पशुधन प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुको को विश्वविद्यालय के 34 विभागों के अंतर्गत संचालित किए जा रहे विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएच.डी. व डिप्लोमा कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय की स्टॉल पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित फर्टिलाइजर, कचरी आधारित पेय पदार्थ, जैम, पिन्नी, पाचक पेय पदार्थ, विटामिन डी आधारित कुकीज का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी में आने वालक लोगों को फुटमसाजर द्वारा मसाज का लाभ भी विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। विश्वविद्यालय की स्टॉल पर प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. कांति प्रकाश, डॉ. नीलम, शैलेंद्र सिंह, डॉ. खेराज, डॉ. किरण, डॉ. आशीष कुमार धवन, डॉ. अजयपाल, डॉ. अनिता कुमारी सहित अन्य स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *