फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से हबीब हवननगर ने इनेलो का दामन थाम लिया है

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से हबीब हवननगर ने इनेलो का दामन थाम लिया है। अब वह विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। बीते काफी दिनों से वह कांग्रेस से चुनाव लडऩे की तैयारियों में जुटें हुए थे लेकिन कांग्रेस ने वहां से पूर्व विधायक मामन खान को मैदान में उतारा है। जिससे हबीब हवननगर ने अब इनेलो का दामन थामकर चुनाव लडऩे की ताल ठोक दी है। इस मौके पर इनेलो नेता हबीब हवननगर ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस बार यहां से निश्चित तौर पर इनेलो की जीत होगी। नूंह जिला के साथ फिरोजपुर झिरका क्षेत्र पूर्व से इनेलो का गढ़ रहा है। मेवात के लोगों ने हर बार इनेलो का साथ दिया है। इस बार भी नूंह जिला की सभी सीटों से इनेलो की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने फिरोजपुर झिरका विधानसभा में कोई विकास कार्य नहीं किया है। इनेलो की सरकार बनने पर फिरोजपुर झिरका में भरपूर विकास कार्य कराए जाएंगे। हबीब हवननगर में कहा कि मौजूदा विधयक ने इलाके में कोई विकास कार्य नहीं किए। इलाके की जनता विकास कार्य चाहती है इनेलो की सरकार आने पर फिरोजपुर झिरका विधानसभा में विकास कार्यों को बढ़ाया जाएगा। पहले भी इनेलो ने यहां पर विकास कार्यों को रफ्तार देकर जिले के लोगों का मान बढ़ाया है। ऐसे में इस बार लोग एक बार फिर से इनेलो की सीट चौधरी अभय सिंह चौटाला की झोली में देने का कार्य करें। इस मौके पर उनके साथ इनेलो के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी सोहराब खान खेड़ी कंकर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *