दादा ने पोता होने की खुशी में किन्नर को दिया 15 लाख का प्लॉट गिफ्ट

0

City24news@निकिता माधोगड़िया

 रेवाड़ी। जब किसी के घर में शादी की खुशी हो या फिर बेटे का जन्म किन्नर बधाई लेने जरूर आते हैं। परिवार किन्नर को सम्मान के रूप में उन्हें गिफ्ट या कैश जरूर देते हैं। शुक्रवार को रेवाड़ी में किन्नरों को एक ऐसा गिफ्ट मिला जिसे सुनकर वह भी दंग रह गए क्योंकि ऐसा गिफ्ट जीवन में उन्हें पहली बार मिला है। रेवाड़ी शहर की सती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले पोते ने जन्म लिया था। शमशेर सिंह पैसे से बड़े जमींदार हैं उनकी पुस्तैनी जमीन शहर के आसपास काफी ज्यादा है। शमशेर सिंह के बेटे प्रवीण यादव पेशे से एडवोकेट हैं। कुछ समय पहले प्रवीण को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। प्रवीण यादव ने पहले ही संतान के रूप में बेटे का जन्म होने पर खूब खुशियां मनाई। खुशियों की इसी कड़ी में शुक्रवार में शमशेर सिंह के घर किन्नर सपना गुरु, हिना व कोमल पहुंची। आमतौर पर जैसे हर घर में किन्नर बधाई लेने पहुंचते हैं ठीक उसी तरह शमशेर के घर भी किन्नरों ने गीत गाना और नाचना शुरू किया। किन्नरों के शमशेर के घर पहुंचने की जानकारी के बाद आसपास की महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंच गई। करीब 10 मिनट तक यह कार्यक्रम चला उसके बाद नवजात पुत्र की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने गिफ्ट के तौर पर 100 वर्ग गज का प्लाट देने की घोषणा की। प्लॉट की राशि 12 से 15 लाख रुपए बताई जाती हैं। शमशेर सिंह ने सभी के बीच में कहा कि वह किन्नरों को एक प्लॉट देंगे। इसके बाद शमशेर सिंह ने किन्नरों से पूछा कि कोई और जरूरत हो तो वह भी बताएं। शमशेर सिंह ने यह भी पूछा कि आप इस प्लाट में क्या करेंगे तो किन्नर ने बताया कि वह पशु बांधेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि भैंस भी चाहिए हो तो वह भी बता देना वह भी दे देंगे। दरअसल किन्नरों को दिया यह प्लाट शहर के झज्जर रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी और राम सिंह पुरा के बीच में है। इसकी फिलहाल कीमत 12 से 15 लख रुपए है। किन्नर सपना गुरु ने कहा कि उन्हें बधाई मांगते हुए करीब 20 साल हो गए लेकिन इस तरह का गिफ्ट उन्हें जीवन में पहली बार मिला है। शमशेर सिंह के परिवार ने हमारी खुशियों की झोली भर दी। शमशेर सिंह के परिवार ने समाज के लिए नए केवल एक नजीर पेश की है बल्कि किन्नरों की समाज में अहमियत भी दर्शा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *