सरकार बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए कर रही प्रयास

0
  • एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुन्दरह में 9 व 10 फरवरी को लगेगा होट एक्सपो-2024
  • किसान बागवानी की नई तकनीक से होंगे रूबरू : उपायुक्त 

सिटी 24 न्यूज/ अशोक कौशिक 
नारनौल। किसानों को परंपरागत खेती की बजाय बागवानी की तरफ ले जाने के लिए एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुन्दरह में 9 व 10 फरवरी को तीसरी होट एक्सपो (प्रदर्शनी) 2024 का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बागवानी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से अनुदान दे रही है। इस होट एक्सपो में किसान न केवल सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं से रूबरू होंगे बल्कि वे आधुनिक उपकरणों को देख सकेंगे। सरकार जिला में बागवानी क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस संबंध में एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुन्दरह की परियोजना अधिकारी एवं विशेष विषय विशेषज्ञ डॉ नेहा यादव ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान एक हजार से अधिक किसान भाग लेगें। उन्होंने बताया कि जो स्टेकहोल्डर्स प्रदर्शनी के लिए अपनी स्टाल लगाना चाहता है, वह फोन नं 9728714706 तथा 8168368079 पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपए रहेगी।

-ये रहेंगे प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

परियोजना अधिकारी एवं विशेष विषय विशेषज्ञ डॉ नेहा यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में संरक्षित खेती, खुले क्षेत्र में सब्जी, ऑर्गेनिक खेती व विभागीय स्कीम पर सैमिनार, संरक्षित खेती के प्रकार के प्रदर्शन, हाई वैल्यू वेजिटेबल की खेती के तरीके, मिट्टी रहित मिडीया में हाई वैल्यू वेजिटेबल की पौध तैयार करना तथा एफपीओस प्रगतिशील किसान, सब्जी के बीज, कृषि यंत्र या बागवानी से जुडे फर्म इत्यादि की स्टाल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि होट एक्सपो (प्रदर्शनी) 2024 स्कूल के लगभग 200 बच्चे भी भाग लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *