भगवान भक्तो के ह्रदय में निवास करते है।:- महंत मनोहर दास

City24news/संजय शर्मा
–श्रीराम कथा से मिलता है मर्यादा का संदेश :- मूलचंद शर्मा विधायक
बल्लबगढ़ |श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट जगदीश कॉलोनी द्वारा आयोजित 47:वे मूर्ति स्थापना दिवस पर महंत मनोहर दास महाराज ने भक्त और भगवान के मधुर संबंध को काव्यमय भक्ति भाव से शबरी के प्रसंग से सुनाया।शबरी भीलनी भगवान राम को ह्रदय में निवास कर भक्तिमय होकर रोजाना प्रतीक्षा करती जिसके परिणाम स्वरुप उसे भगवान के दर्शन हुए। आओ रघुनंदन में भटक रही हु वन वन। तुम कहां छुपे जीवन भर कब मेरी प्यास बुझाओगे भक्ति का ऐसा सुंदर भाव सुनकर कथा में आए सभी कथा प्रेमी मंत्र मुग्ध हो गए शबरी माता ने 10000 वर्ष तपस्या की तब जाकर भगवान के दर्शन हुए कलयुग में भगवान की प्राप्ति के लिए नाम जप को विशेष बताया गया है, कलयुग केवल नाम अधारा भगवान को सच्चे हृदय से याद करेंगे भगवान आज भी हमारे हृदय में निवास करते हैं कथा व्यास महंत मनोहर दास जी का का विधायक पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने माल्याअर्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों के निंदा करते हैं भगवान भी उनकी पूजा से खुश नहीं होते हैं, उन्होंने शहर वासियों को कहा कि श्रीराम कथा भगवान श्री रामचंद्र के आज्ञाकारी और मर्यादा होने का संदेश देती है।
मंच संचालन कर रहे डॉक्टर दिनकर जी ने सभी भक्त प्रेमियों का धन्यवाद किया। मुख्य पुजारी चेतराम शर्मा जी द्वारा भगवान की आरती के साथ कथा का समापन हुआ