साई मंदिर में लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद | साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित के मवई गांव स्थित सांई मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में 100 से भी ज्यादा लोगों की नेत्र जांच  कर निशुल्क दवाई व चश्मे वितरित किए गए । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया शिविर में तीन लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका ऑपरेशन संस्था द्वारा निशुल्क करा दिया गया। संस्था की ओर से नियमित तौर पर निशुल्क नेत्र जांच कैंप लगाकर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन कराए जाते हैं।हाल ही में संस्था ने डेढ़ सौ पौधे मवई गांव में लगाए।  शिविर में जतिन गर्ग   ब्रह्मानंद शर्मा , शोभित शर्मा, पंडित विनय शास्त्री का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *