श्री राधे मित्र मंडल द्वारा किया गया निःशुल्क बृज धाम यात्रा का आयोजन

0

City24news@ब्यूरो

बल्लभगढ़ | श्री राधे मित्र मंडल द्वारा निःशुल्क बृज धाम तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। अधिक जानकारी देते हुए मंडल के प्रधान मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बृज धाम तीर्थ यात्रा का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सहयोग व राधे मित्र मंडल के सौजन्य द्वारा निःशुल्क की गई। इस यात्रा में स्पेशल महिलाओं को शामिल किया गया था। यात्रा को रविवार प्रातः मनोज अग्रवाल द्वारा महिलाओं का स्वागत कर यात्रा को रवाना किया गया।यात्रा में सबसे पहले राधा रानी की जन्मस्थली रावल गांव में श्री राधा रानी के बाल स्वरूप के दर्शन कराए गए। महिलाओं ने दर्शन करने के बाद राधा रानी के सुंदर-सुंदर भजनों पर रास नृत्य किया। इसके बाद यात्रा रमन रेती होती हुई गोवर्धन धाम को पहुंची जहां महिलाओं ने दानघाटी में गिरिराज महाराज व मानसी गंगा के दर्शन कर बरसाना धाम प्रस्थान किया।जहां पर महिलाओं ने बरसाने धाम की परिक्रमा की वह राधा रानी ठाकुर जी की युगल छवि के दर्शन किए।वीना गुप्ता के गाए भजन “मुझे चढ़ गया राधा रंग” पर सभी महिलाओं ने बहुत सुंदर डांडिया रास भी किया। यात्रा में सुबह का नाश्ता प्रसाद भूमिका सिंगला व रात्रि का भोजन प्रसाद आशेश्वर महादेव मंदिर की ओर से वितरण किया गया। यात्रा में प्रवीण मंगला, मनीष गोयल, शिवम वर्मा, विपुल गुप्ता, अनुराधा शर्मा, ईशान श्वेता, अंजू रोक्का, चंचल गुप्ता, पूजा गोयल, अर्चना जिंदल, रेनू वर्मा, पूनम अग्रवाल, भावना गुप्ता, वन्दना त्यागी, रेखा सिंगला, सुधा तायल, मोनिका गुप्ता, पूजा तायल, अनुराधा, शीतल गुप्ता, ममता गर्ग, पूजा जोशी, प्रियंका सिरोही, गीता होलकर, रितु भटेजा, मिनाक्षी मंगला व आर्ची गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *