नि:शुल्क अग्निवीर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी

0

-मेवात विकास अभिकरण एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, नूंह की संयुक्त पहल
City24News/अनिल मोहनिया

नूंह | जिले के युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मेवात विकास अभिकरण द्वारा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, नूंह के सहयोग से नि:शुल्क अग्निवीर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के इच्छुक एवं योग्य युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

 उपायुक्त एवं सीईओ एमडीए अखिल पिलानी ने बताया कि नि:शुल्क अग्निवीर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तीन माह की अवधि के दौरान युवाओं को भारतीय सेना के मानकों के अनुरूप शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित, शैक्षणिक परीक्षा की तैयारी, डाइट एवं न्यूट्रिशन प्लान, व्यक्तिगत फिटनेस शेड्यूल तथा अनुभवी भूतपूर्व सैनिकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्रता मानदंडों के तहत अभ्यर्थियों के कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक हों, अभ्यर्थी जिला नूंह के स्थाई निवासी हों, 

शरीर पर कोई टैटू न हो, अभ्यर्थी शारीरिक एवं चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बिजली बोर्ड के सामने, ओल्ड रेस्ट हाउस रोड, नूंह के नजदीक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, नूंह के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है और सीटें सीमित हैं। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सूबेदार मेजर नरेश कुमार के मोबाइल नंबर-9769801969 व सूबेदार मेजर मोहम्मद यूसुफ के मोबाइल नंबर- 7017931307 पर संपर्क कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *