पूर्व विधायक रामरतन की पुत्रवधू ममता रामरतन ने पेशकी दावेदारी

0

City24news/ज्योति खंडेलवाल
पलवल | होडल विधानसभा से एक बार फिर महिला नेत्री ने बिजेपी से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। भाजपा में टिकट की दावेदारी पेश करने वाली महिला कोई और नही बल्कि पूर्व विधायक रामरतन की पुत्रवधू ममता रामरतन है जो की शमशाबाद गाँव की सरपंच भी रह चुकी हैं ।

आपको बता दें की वर्तमान में होडल से भाजपा विधायक जगदीश नायर हैं जो की हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं अबकी बार उन्होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान को चुनाव हराया था लेकिन अब पूर्व विधायक रामरातन की पुत्र वधु ममता रामरातन ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए ममता ( रामरतन) ने कहा कि ,भाजपा ने महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर महिलाओ को सम्मान दिया है।

 ऐसे में वो चाहते है कि अबकी बार होडल विधानसभा की सीट पर महिला को टिकट दिया जाए। ममता ( रामरतन) ने अपने आपको सम्भावित उम्मीदवार भी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनका परिवार है। उनके ससुर पहले भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं और पूर्व विधायक भी रहे हैं । 

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाया, तो निश्चित तौर पर वह पार्टी को होडल से जीत दर्ज कराएंगी। अगर उनको टिकट नही मिली तो भी वह भाजपा पार्टी में परिवार की तरह काम करेंगी। ममता ( रामरतन) ने कहा कि होडल में केवल दो परिवार ही सत्ता पर बारी – बारी से काबिज रहे हैं। दोनों ही नेताओ को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नही है। 

इसलिए पहली बार वो यहां से टिकट की दावेदारी पेश कर रही हैं उनको मौका मिला तो वो महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा की उनके ससुर पूर्व विधायक रामरतन ने कहा लोगो की सेवा की है बहुत विकास कार्य उन्होने विधायक रहते हुए कराये अब वो चाहती हैं की यहां से पार्टी उन्हे चुनाव लड़ाए और भाजपा की तीसरी बार सरकार बने सम्मान रूप से विकास कार्य होड़ल विधानसभा में कराये जाएँ यदि उन्हें पार्टी टिकट मिला तो वो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव हराने का काम करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *