फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से पूर्व एमएलए नसीम अहमद ने किया नामांकन ,पूर्व मंत्री विपुल गोयल रहे मौजूद

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | बृहस्तपतिवार को भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद ने अपना नामांकन किया। इस दौरान उनके नामांकन में भारी जन सैलाब उमड़ा। नामांकन के दौरान भाजपा नेता ने अपनी ताकत का एहसास कराया। इस दौरान उनके नामांकन में पूर्वमंत्री विपुगल गोयल ने भाग लिया। पूर्वमंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से विकास के लिए कार्य किया है। नूंह जिला के विकास के लिए नसीम अहमद को जिताना जरूरी है। आज जनता ने सभी पार्टियों को देख लिया है। इसलिए उनके पास सिर्फ भाजपा ही एक विकल्प है। बीते दिनों नूंह जिला में विकास के बड़े बड़े कार्य किए गए है। आने वाले समय में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिससे यहां पर फिर विकास कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फिरोजपुुर  झिरका भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद ने कहा कि नूंह जिला की जनता ने कांग्रेस व इनेलो सभी को देख लिया है। सही मायने में नूंह का विकास भाजपा की करा सकती है। पूर्व में यहां पर किसी पार्टी ने कोई विकास कार्य नहीं किया। बल्कि बीते दस वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश के साथ मेवात जिला के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षा के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। फिरोजपुर झिरका में बेटियों के कॉलेज के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य किया। फिरोजपुर झिरका विधानसभा में भाजपा ने 232 करोड़ की लागत रैनीवेल परियोजना की सौगात दी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे ने यहां पर विकास के सभी रास्तों को खोला है। इससे आने वाले समय में और अधिक तेजी से नूंह का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज जनता जानती है कि उनके बच्चों को सरकारी नौकरी फ्री में दी गई है। थानों, तहसीलों से दलालों को खत्म किया है। इस बार निश्चित तौर पर फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की वह आने वाली 5 अक्टूबर को उनको वोट देकर विजय बनाएं। जिससे क्षेत्र का विकास और तेज गति से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *