पूर्व विधायक ने तृप्ती देवी के निधन पर जताया शोक

0

Oplus_131072

-सामाजिक व धार्मिक कार्यों का निर्वहन करने वाली विदूषी महिला थी तृप्ती देवी
City24news/सुनील दीक्षित 
कनीना | जन्म-मृत्यू, लाभ-हानि,सुख-दुख, यश-अपयश जैसे कार्य ईश्वर के अधीन है। ये विचार अटेली हलके के पूर्व विधायक सीताराम यादव ने सलूनी वासी तृप्ती देवी 78 वर्ष,के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए व्यक्त किए। तृप्ती देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिन्होंने बुधवार रात करीब साढे 9 बजे नारनौल के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सलूनी के स्वर्गाश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उन्होंने कहा कि वे सामाजिक रूप से परिपूर्ण तथा धार्मिक विचारों वाली विदूषी महिला थी जो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड गई।
कनीना के पूर्व नगरपालिका प्रधान सतीश जेलदार ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि तृप्ती देवी ने अपने जीवन में किसी व्यक्ति को दुख नहीं दिया बल्कि उन्होंने स्वयं तकलीफ सहन करते सामाजिक व धार्मिक कार्यों का निर्वहन किया। उनके निधन पर श्याम लाल शर्मा, पूर्व शिक्षक काशीराम, रविदत्त शर्मा, हरिकिशन शर्मा झगडोली, मा त्रिभुवन शर्मा, प्रदीप व सचिन पाण्डेय, विजय कुमार, दलीप सिंह, हंसराज, मुरारी लाल, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार, सुनील कुमार,पवन कुमार कनीना, आयुष सहित गणमान्यजनों ने शोक जताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *