पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ 

0

City24news/ज्योति खंडेलवाल
पलवल | विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ हुड्डा  सेक्टर -2 से लेकर जिला सचिवालय तक जुलूस निकाला और बिना पार्टी टिकट के नामांकन पत्र दाखिल किया और  भारी मतों से जीत का दावा किया इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी ज्योति दलाल, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार भी मौजूद थे।

  पलवल विधानसभा क्षेत्र से नॉमिनेशन के बाद  कांग्रेस नेता पूर्व मन्त्री करण सिंह दलाल ने कहा कि 8वीं बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है। शहर और देहात के लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है। लोगों का अभूतपूर्व प्यार और स्नेह लोगों का मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएगें। पार्टी के मेनिफेस्टो में कहा गया है उसके बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास नहीं हुआ। पलवल जिला विकास में पिछड़ गया है। सडक़ों पर जाम लगा रहता है। शहर में बारिश के पानी की निकासी नहीं है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होता है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान,कमेरा वर्ग,कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया।

दलाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए की जाएगी। बिजली के बिलों में 300 यूनिट फ्री दी जाएगी। गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए की स्कीम लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *