होडल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनसभा को किया संबोधित 

0

City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल | विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उदयभान का नामांकन भरवाने के बाद अनाज  मंडी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया । जनसभा में  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बीजेपी सरकार पर जमकर बोला।

 होडल की अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजो की पार्टी है। जिसने सदैव जनता से झूठ बोलने का काम किया है। जबकि कांग्रेस ने लोगों के साथ जो वायदे किए है। उन्हें पूरा करके भी दिखाया है। बीजेपी की सरकार में आज हरियाणा बेरोजगारी और अपराध में नम्बर वन है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा खुशहाली में नम्बर वन हुआ करता था। बीजेपी ने युवाओं और किसानों के साथ धोखा किया है। पेपर लीक करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सत्ता में आने से पहले कहती थी कि वर्ष 2022 तक वह किसानों की आमदनी दोगुणी कर देगी। जबकि आज किसानो के खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की 36 बिरादरी इस बार कांग्रेस के साथ है और अबकी बार हरियाणा से बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस की सरकार आते है, होडल में भी रिकॉर्ड तोड़ विकास होंगे। बस होडल क्षेत्र के लोग इस बात का ध्यान रखे कि वह होडल से प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को जीता दे, फिर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार वह अपने आप बना देंगे वही हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि होडल विधानसभा से हरियाणा की हॉट सीट बन चुकी है। क्योंकि वह हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष है। ऐसे में बीजेपी उन्हें हराने के लिए अनेकों हथकंडे भी अपनाएगी। लेकिन इस बार बीजेपी का यह सपना पूरा नहीं होना वाला है। क्योंकि 36 बिरादरी इस बार अपने आपको स्वयं उदयभान मानकर चुनाव लड़ रहे है और होडल विधानसभा की अधिकतर सरपंचों, पंचों व जिला पार्षदों का भी उन्हें एक तरफा समर्थन मिल चुका है। बीजेपी को इस बार होडल विधानसभा से हार का मुंह देखना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *