पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया

0

City24news/ज्योति खंडेलवाल
पलवल | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 9 सालों में कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं की है। भाजपा के राज में प्रदेश में महंगाई,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था का बुरा हाल है,आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। इस दौरान हुड्डा ने कहा की आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी और पहले भी मेट्रो हम लाये थे अबकी बार फिर पलवल तक मेट्रो हम ही लेकर आएंगे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में जजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा साथ ही दूसरे दलों से आये दर्जनों नेताओं का भी पार्टी में. स्वागत किया गया  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी व परेशान है। पिछले साढ़े नौ सालों में हरियाणा विकास में पिछड़ गया है। भाजपा सरकार में मेट्रो के कार्य को गति प्रदान नहीं की। वहीं रेलवे लाइन बिछाने का कार्य एक इंच भी नहीं किया गया। बिजली का उत्पादन करने के लिए एक यूनिट भी नहीं लगाई गई। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एक भी यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया गया है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा प्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनाने का काम किया। हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन पर था। निवेश के मामले में उद्योगों की पहली पसंद था,प्रदेश में कानून व्यवस्था और युवाओं को नौकरी देने में अग्रणी राज्य था। भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी,भ्रष्टाचार में अव्वल है। प्रदेश के महिला खिलाड़ियों को अपने हकों के लिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और हर कोई व्यक्ति असुरिक्षत है। भाजपा ने सत्ता में आने पर प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक किसी भी जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा प्रदेश का विकास नहीं किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन देने,प्रदेश में महंगाई को कम करने, 300 यूनिट तक बिजली माफ करने,गैस सिलेंडर 500 रूपए में प्रदान करने तथा गरीब परिवार के लोगों को 100 – 100 गज के प्लाट दिए जाएगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान 4 लाख गरीब परिवारों को सौ सौ गज के प्लाट प्रदान किए थे और 3 लाख परिवारों को देने के लिए चिन्हित किया था लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना का बंद कर दिया। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इस योजना का दोबारा शुरू करेंगे और गरीब लोगों को सौ सौ वर्ग गज के प्लाट दिए जाएंगे इसके साथ ही 2 कमरे का मकान बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने के नाम पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। भाजपा ने ठेकेदारी प्रथा दोबारा से शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में 2 लाख कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद 2 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा अमित शाह हरियाणा के दौरे पर आये तो जनता से झूट बोलकर चले गए उन्होंने जो देश का बजट नहीं है उसे हरियाणा का बजट बता दिया। इस दौरान उन्होंने नायब सिंह सैनी डमी मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा की यह केवल नाम का मुख्यमंत्री है बल्कि काम तो मनोहर लाल जो सैनी का गुरु है वही करता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि सीएमआई के आंकड़ों के अनुसार आज देश भर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में है। स्वास्थ्य सेवाओं में 20 हजार से ज्यादा और शिक्षा विभाग में 50 हजार से ज्यादा पद खाली है। बेरोजगारी के चलते युवा प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। बेरोजगारी के साथ अपराध में भी प्रदेश नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जिस युवा वर्ग को कांग्रेस ने अपनी नीतियों से खिलाड़ी बनाया। वहीं, युवा वर्ग आज नशे के गर्त में जा रहा है। स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। बीजेपी के शासन काल में महंगाई दर बढ़ी है। प्रॉपर्टी आईडी में 95 प्रतिशत धांधली हुई। क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में एक हजार करोड़ का शराब घोटाला हुआ। आंदोलन के दौरान 700 किसान शहीद हुए। बीजेपी ने किसानों पर लाठी चलवाई। आज हरियाणा देश में सबसे असुरक्षित राज्य बनकर रह गया है। बीजेपी ने प्रदेश के दलित और पिछड़ों की भी उपेक्षा की। उदयभान ने कहा कि सरकार ने महिला उत्पीड़न के आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया। महिला पहलवानों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया और सरकार चुप बैठी रही। उन्होंने बीजेपी पर चुनावी घोषणाएं पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल और कॉलेज में SC और OBC वर्ग की फीस बढ़ाई गई।इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, बलजीत डागर, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, जगन डागर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *