जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्शन आशावती बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

0

City24news@हेमलता

पलवल | जिला पूर्व की चेयरपर्सन आशावती सीतलदास को भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। आपको बता दें कि इससे पहले रश्मि सेहरावत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष थी उनके कार्यकाल पूरा होने के बाद आशावती को पार्टी संगठन द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई। आशावती एससी मोर्चा की प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रह चुकी हैं। उनके पति शीतल दास भी पिछले काफ़ी समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और फिलहाल कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं।महिला मोर्चा पलवल जिलाध्यक्ष भाजपा नियुक्त होने पर आशावती ने सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, महिला सैल की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, विधायक दीपक मंगला, विधायक जगदीश नायर, विधायक प्रवीण डागर का धन्यवाद करते हुए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और साथ ही विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दी है वो बखूबी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *