फसल खरीद के दौरान किसानों को न आने दी जाए कोई परेशानी : उपायुक्त

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आने दी जाए, संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें। जिला की समस्त मंडियों में सभी व्यापक प्रबंध समय पर सुनिश्चित कर लिए जाएं। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा शुक्रवार को रबी सीजन फसल खरीद की विडियों कांफ्रेंस के उपरांत प्रेस संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दे दिए गए है। 

 उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि मंडी में सरसों व गेंहू ब्रिकी के लिए आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। रबी फसलों की खरीद के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। नूंह जिला की मंडियों में गेंहू व सरसों की खरीद के लिए नूंह, फिरोजपुर-झिरका, पिनगवां, पुन्हाना व तावडू में खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में हैफेड और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नियमानुसार फसल की खरीद की जाएगी। सरकार ने इस वर्ष सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 हजार 650 रुपए प्रति क्विंटल और गेंहू की फसल के लिए 2 हजार 275 रुपए प्रति क्विंटल रेट तय किया है। 

उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मंडियों में फसल खरीद के लिए निर्धारित किए गए मापदंडों को सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करें, ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा के अनुसार पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था रहेगी, ताकि फसल उठान में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मापदंडों का उपयोग करते हुए किसानों की फसल को व्यवस्थित तरीके से खरीदना संबंधित विभाग व एजेंसी की जिम्मेदारी है और वे इसे बखूबी निभाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *