फरीदाबाद का उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: अर्जुन राम मेघवाल

0

-केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिलकर फरीदाबाद के प्रख्यात युवा उद्योगपति आशीष जैन व अभिषेक जैन ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
समाचार गेट/संजय शर्मा
फरीदाबाद
। फरीदाबाद के प्रख्यात युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशिष जैन एवं अभिषेक जैन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले। इस मौके पर जैन बधुओं ने मंत्री जी को पुष्प गुच्छा भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री जी ने भी जैन बंधुओं को अपनी हस्तलिखित पुस्तक “एक सफऱ हमसफऱ के साथ” भेंट की। आशीष जैन ने मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नवरात्र पर जीएसटी पर लिया गया ऐतिहासिक फैसला देश के हर उद्योग खासकर आटो के लिए बूम साबित हो रहा है। आम जनता को भी इसका भूरपूर फायदा मिल रहा है। उन्होनें फरीदाबाद इंडस्ट्री के हालातों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होनें मंत्री जी को बताया कि फरीदाबाद का उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व विकास पुरूष मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद के सांसद व केन्द्र में राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर विकास के पहिए को तेजी से बढ़ाकर उद्योगों को नई ऊचाईयों तक पहुंचा रहे है। प्रदेश के केबीेनेट मंत्री विपुल गोयल औश्र राज्यमंत्री राजेश नागर भी प्रदेश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है अपनी कल्याणकारी योजनाओ के कारण। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल जी ने आशीष जैन व अभिषेक जैन से कहा कि दीपों के इस त्यौहार की तरह आपका जीवन भी हमेशा जगमागता रहे तथा  आपके घर में सुख शांति रहे और समृद्वि रहे। उन्होनें कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आगे भी बहुत ठोस कदम उठाएगी।  श्री मेघवाल ने कहा कि उद्योग अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है और जब हम रोजगार व राजस्व की बात करते हैं तो यही सेक्टर सबसे अग्रणी स्त्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *