फरीदाबाद है अब ‘सेफ सिटी’: महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर

सिटी24न्यूज/संजय शर्मा
फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने रात्रि के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून की रात समय दुर्गा शक्ति की टीम को गस्त के दौरान हार्डवेयर चौक NIT के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह गांव डबुआ (एयरफोर्स स्टेशन के पीछे) फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
सभी को अवगत कराया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।