जिला शिक्षा अधिकारी  नसीब सिंह का खोल खंड में हुआ विदाई सम्मान समारोह

0

City24news/निकिता माधोगड़िया

रेवाड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी खोल व खोल ब्लॉक के प्राचार्य की तरफ से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल में डीईओ नसीब सिंह का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिप्टी डीईओं महेंद्र सिंह खनगवाल व खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तवंर, प्राचार्य नरेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच संचालन प्रवक्ता राजकुमार ने किया। हजरस खोल के पदाधिकारियों ने भी डीईओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सराहनीय कार्यो को याद किया। समारोह में सभी वक्ताओं ने डीईओ नसीब सिंह के कार्य, व्यवहार एवं उपलब्धियों की प्रशंसा की। डीईओं नसीब सिंह के शिक्षा विभाग में किये गये कार्यो के अलावा वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोडऩे के लिए जी तोड़ कार्य किया। डीईओं नसीब सिंह ने कहा कि सेवानिवृति के बाद पे टू बैक सोसायटी की अवधारणा पर चल कर भावी पीढ़ी को शिक्षित व जागरूक करने के लिए लगे रहेंगे। सभी ने उनके सुखमय जीवन की मंगलकामना की। हजरस के खंड प्रधान संजय कुमार व पूर्व जिला प्रधान रमेश अहरोदिया ने स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर प्राचार्य राकेश शर्मा, प्राचार्य अनिल कुमार, संतोष कुमारी, हैडमास्टर कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *