वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद की सेवार्थ एवं समाज को समर्पित सेवा भारती के उत्कृष्ट कार्य

0

फरीदाबाद पूर्व महानगर में सेवा भारती द्वारा सेवा कार्य दर्शन एवं प्रदर्शनी का आयोजन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा सेवा कार्य दर्शन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सिलाई, कढ़ाई, रूप निखार प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार सामग्री प्रदर्शित की गयी। नर सेवा नारायण सेवा, समरस समाज समृद्ध समाज के भाव को चरितार्थ करते हुए सेवा भारती फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर सिलाई-कढ़ाई केंद्र, रूप निखार प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र जैसे सेवा प्रकल्प  संचालित करता है।  

संत नगर स्थित सिलाई केंद्र में आयोजित इस प्रदर्शनी को शिक्षिका कविता, बबीता और संयोगिता की देखरेख में शिक्षार्थियों द्वारा तैयार किया गया। जिसमें शिक्षार्थियों द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों की सुंदर प्रदर्शनी में बालिकाओं की निपुणता एवं दक्षता के दर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने शिक्षार्थियों के कौशल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्प
सिलाई केंद्र, भारत कॉलोनी में विजय लक्ष्मी, साप्ताहिक सुंदरकांड हरी नगर में गोविंद नैनवाल, बाल संस्कार जगमाल एनक्लेव में प्रियंका मिश्रा, सिलाई केंद्र विनय नगर में ऋचा प्रकाश, बाल संस्कार सांय एवं प्रातः बसंतपुर में गीतांजलि, बाल संस्कार केंद्र संत नगर में संयोगिता, बाल संस्कार केंद्र संत नगर सरकारी स्कूल संयोगिता, बाल संस्कार केंद्र संत नगर सरकारी स्कूल बबीता, रूप निखार केंद्र संत नगर बबीता, सिलाई केंद्र से नगर शिक्षिका कविता के देखरेख में संचालित होते हैं।  

उपरोक्त सभी केंद्र पर सेवा भारती द्वारा शहर की स्लम बस्ती, कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर प्रातः एवं सायंकालीन सिलाई-कढ़ाई, रूप निखार प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, साप्ताहिक सुंदरकांड, बाल संस्कार संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं। जिसमें वंचित बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्ण भागीदारी करती हैं। सेवा कार्य दर्शन एवं प्रदर्शनी आयोजन कार्यक्रम में सेवा भारती के विभाग सेवा प्रमुख शिव कुमार कटारिया, केंद्र पालक नवनीत छाबड़ा, महानगर प्रचार प्रमुख पंकज, सह महानगर प्रचार प्रमुख दीक्षांत, महानगर बौद्धिक प्रमुख विनोद, सेवा भारती से आत्माराम सहित समाज के गणमान्य प्रबुद्धजन, शिक्षक एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 118 रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *