पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की भागीदारी जरूरी: एसएचओ कोसली

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। एसपी गौरव राजपुरोहित के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना कोसली पुलिस ने वीरवार को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत थाना कोसली परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मुकेश चन्द ने बताया कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए पौधरोपण करना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। आसपास पौधे लगाएं ताकि वातावरण स्वच्छ और साफ रहे। पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए जागरूक और प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और संरक्षित करने की जरूरत है। आज बढ़ रहे प्रदूषण के कारण जीवन में साफ हवा की आवश्यकता बढ़ रही है। पौधे हमारे लिए ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण को शुद्ध बनाते है। वृक्ष सभी जीव जन्तुओं के जीवन का आधार है। पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मुकेश चन्द व थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों ने एकजुट होकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *