भाजपा के पक्ष में हर मतदाता में उत्साह और भाजपा गरीब और किसान हितैषी पार्टी : सांसद धर्मबीर सिंह

0

पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने रिकॉर्ड तोड़ कार्य किए हैं, प्रत्येक कार्यकर्ता खुद उम्मीदवार बनकर करे मेहनत, भारी बहुमत से कमल को बनाएं विजय : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला 
कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों का घर घर जाकर करें प्रचार  : पूर्व वित्त मंत्री जेपी दलाल
सिवानी के भाजपा कार्यालय में रविवार को सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने  कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पूर्व मंत्री जेपी दलाल भी रहे उपस्थित 
City24news/सोनिका सूरा
सिवानी | सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सिवानी के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री और लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर क्षेत्र का बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास करवाया है। हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने भी इस क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य करवाए गए हैं।लोहारू हल्का हरियाणा के अंतिम छोर पर पड़ता है फिर भी लोहारू की सभी नेहरो में टेल तक पूरा पानी पहुंचा है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता खुद उम्मीदवार समझकर चुनाव में मेहनत करें और भारी बहुत से कमल को विजय बनाएं ताकि क्षेत्र में और अधिक विकास करवाया जा सके। वित्त मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं व नीतियों का प्रचार करें। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को उम्मीदवार समझकर कड़ी मेहनत करे। घर घर जाकर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की योजनाओं व नीतियों का प्रचार  करें। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत की जाएगी उतनी ही बड़ी जीत होगी और वह जीत जेपी दलाल की न होकर लोहारू की जनता की होगी। प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और लोहारू हल्के में और अधिक तेज गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को से मिले और भाजपा सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए गए कामों और योजनाओं के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेसी नेता लोगों को बहकाने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता समझदार और जागरूक है। इनके बहकावे में नहीं आएगी।  

जेपी दलाल ने कहा कि  पिछले 5 साल में खूब पानी मिला, मुआवजा मिला, फसलों का अच्छा भाव मिला, बिना भेदभाव की नौकरियां मिली है। 

 उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान समर्थ हो रहा है, हरियाणा के आम आदमी की दिन प्रतिदिन आमदनी बढ़ रही है।

इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *