सामाजिक समारोह के आयोजन पर प्रत्येक व्यक्ति लगाए पेड

0

-गुढा में पेड लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना |प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक जीवन में पौधे जरूर लगाने चाहिएं। पेड शुद्ध आॅक्सीजन का भंडार वहीं पृथ्वी का श्रंगार भी हैं। ये विचार गुढा गांव में नम्बरदार सुनील कुमार ने बेटे मयंक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पेड हमारे मित्र हैं। जो जीवनभर हमारी जरूरतों को पूरा करते हैं। हमें जीवन में विभिन्न सामाजिक समारोह के आयोजनों पर पौधारोपण करना चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षित रहेगा वहीं प्राणवायु भी मिलती रहेगी। पौधारोपण कर उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मयंक के जन्म दिवस पर विभिन्न प्रजाति के तीन पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेवारी ली गई। इस अवसर पर बिमला देवी,बबली,भारती देवी, दलीप सिंह, रजत,साक्षी,कशिश, रत्नेश, मुकुल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *