सामाजिक समारोह के आयोजन पर प्रत्येक व्यक्ति लगाए पेड
-कनीना में पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक जीवन में पौधे जरूर लगाने चाहिएं। पेड़ शुद्ध ऑक्सीजन का भंडार वहीं पृथ्वी का श्रृंगार भी हैं। ये विचार कनीना मंडी निवासी सुरेश वशिष्ठ ने अपने बेटे अमित के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे मित्र हैं। जो जीवन भर हमारी जरूरतों को पूरा करते हैं। हमें जीवन में विभिन्न सामाजिक समारोह के आयोजनों पर पौधारोपण करना चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षित रहेगा वहीं प्राणवायु भी मिलती रहेगी। पौधारोपण कर उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अमित के जन्म दिवस पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेवारी ली। इस अवसर पर दीपक वशिष्ठ, कमलेश देवी उपस्थित थे।
कनीना-कनीना में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते अमित कुमार।
