धान का एक एक दाना खरीदा जायेगा: मूलचंद शर्मा

0

City24news/संजय शर्मा
बल्लबगढ़। निर्वतमान केबिनेट मंत्री और बल्लबगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ बल्लबगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया। इस मौके पर फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह, एसडीएम मयंक भारद्वाज,मंडी सचिव इंद्रपाल,एसीपी विनोद कुमार सहित मंडी और खरीद एजेंसी के अधिकारी,आढ़ती और किसान मोजूद थे।

किसानों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा की ये किसान हितैषी सरकार है,किसी भी किसान को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धान का एक एक दाना खरीदा जायेगा।

विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि बल्लभगढ़ मंडी में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनका धान का एक-एक दाना समय से खरीद कर मंडी से उठाने का काम करें। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक है और सभी किसानों उनकी फसल की पेमेंट समय पर देने का काम करें। इस मौके पर फरीदाबाद के जिलापायुक्त विक्रम सिंह ने भी अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की दिक्कत किसानों और आढ़तीयो को ना आए। नवनिर्वाचित विधायक मूलचंद शर्मा का अनाज मंडी पहुंचने पर डीसी विक्रम सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

आढ़तियों ने भी श्री मूलचंद शर्मा का पगड़ी और शॉल भेंट कर तीसरी बार विधायक बनने पर स्वागत कर बधाई दी।

इस मौके सुभाष चंद,महेंद्र मंगला,महेंद्र गर्ग,विनोद अग्रवाल,गिरधारी लाल, शेलू, गिर्राज प्रसाद आढ़ती,महावीर सैनी, कौशल शर्मा सहित मंडी के अन्य आढ़ती और किसान मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *