एसडी स्कूल ककराला में हुई अग्रेंजी प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता
![](https://city24news.in/wp-content/uploads/2025/02/KNA-6-5.jpg)
Oplus_131072
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | बृहस्पतिवार को एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को पाँच समूहों में बांटा गया था। प्रत्येक समूह में 6-6 विद्यार्थी शामिल थे। प्रतियोगिता का संचालन अगे्रंजी विषय की अध्यापिका नरेश यादव, विनोद कुमारी व संदीप ने किया। चार चरणों में हुई प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न रखे गए थे। टीम प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में सभी समूहों के बीच मुकाबला रहा। वज्र व रेपिड फायर चक्र में बड़े काटे की टक्कर बनी रही। अन्त में बारह अंकों की बढ़त बनाते हुए टीम रोजवैली ने बढ़त बनाई। प्रत्येक चरण के अंकों के आधार पर टीम रोजवैली ने प्रथम, टीम ताजवैली ने द्वितीय व ग्रेटवैली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने विजेता टभ्ीमों को पारितोषिक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी प्रतियोगिताएं सिर्फ हार-जीत के लिए नही बल्कि ज्ञान और कौशल में वृद्धि करने के लिए होती है। इस अवसर पर कोर्डिनेटर ईश्वर सिहँ, कोर्डिनेटर जोगेन्द्र, स्नेहलता, प्रियंका यादव सहित शिक्षक उपस्थित थे।