कनीना में कोरम के अभाव में नहीं सका नपा उपप्रधान पद का चुनाव  

0

-14 वार्डों वाली नपा में एक गुट के पास आठ मेंबर रहे गायब तो प्रधान गुट के छह पार्षद रहे हाजिर
-चुनाव के दो प्रयास पूरे तीसरे पर टिकी उम्मीद
City24news/सुनील दीक्षित 
कनीना | नगरपालिका कनीना के उप-प्रधान पद के चुनाव के लिए आज शनिवार को चुनाव प्रकिया पूरी की जानी थी लेकिन कोरम का अभाव होने के कारण चुनाव नहीं हो सका। चुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने चुनाव की प्रोसिडिंग के मुताबिक ठीक दोपहर दो बजे कोरम के अभाव में चुनावी बैठक स्थगित करने की घोषणा की। चुनाव के लिए नपा चेयरपर्सन सहित 15 सद्स्यों में से आठ की जरूरत थी लेकिन मौके पर सात ही हाजिर रहे। इस चुनावी बैठक में नगरपालिका चेयरपर्सन डाॅ रिंपी लोढा सहित उनके गुट के छह मेंबर जिनमें वार्ड तीन से उषा देवी, पांच से राजकुमार, नो से नितेष गुप्ता, 11 से होशियार बब्लू, 12 से सुमन देवी व 14 से राजेंद्र सिंह लोढा उपस्थित थे। जबकि विपक्षी गुट के आठ पार्षद वार्ड एक से मंजू देवी, दो दीपक चोधरी, चार से रेखा देवी, छह से राकेश कुमार, सात से राजेश देवी, आठ से पूजा देवी, 10 से योगेश कुमार व 13 से सुबे सिंह चुनावी बैठक से गायब रहे। एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को 25 मार्च को पंचकूला में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार 26 अप्रैल को दोपहर 1 बजे नगर पालिका कार्यालय कनीना में उप प्रधान पद के चुनाव के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया था। दोपहर 2 बजे से ढाई बजे तक नामांकन पत्र तथा तीन बजे ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। लेकिन कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित करना पडा।
बता दें कि इससे पूर्व 18 अप्रैल को पहली बार चुनावी बैठक आयोजित की गई थी जो प्रशासनिक कारणों के चलते नहीं हो सकी थी। अब दूसरी बार बैठक आयोजित की गई जिसमें कोरम नहीं बन सका। अब उप प्रधान पद के लिए आगामी तिथि निर्धारित की जाएगी। माना जा रहा है कि यहां पर दो गुट बने हुए हैं जिनमें एक गुट के पास 8 तथा दूसरे गुट के पास छह मेंबर बताए जा रहे हैं। जिन्हें लेकर दोनों गुट अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार संजीव नागर, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ विक्रम सिंह, नपा सचिव कपिल कुमार, सिटी थाना इंचार्ज रविंद्र सिंह,चुनावी स्टाफ सुरेश कुमार, पूनम सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बाक्स न्यूज
कर्मचारियों व उप प्रधान के अभाव में विकास कार्य हो रहे प्रभावित

नगरपालिका कनीना में स्टाफ कर्मचारियों की कमी होने एवं कुछ की नयी ज्वाइनिंग होने के साथ-साथ उप प्रधान का चयन नहीं होने के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय में बिल्डिंग इंस्पेक्टर, 2 सफाई कर्मचारी एवं सफाइ दरोगा के पदरिक्त हैं तो सचिव, जेई व एमई की नयी ज्वाईनिंग है। इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए अभी तक किसी व्यक्ति का चयन नहीं हो सका है। बता दें कि कनीना नगरपालिका कार्यालय में सचिव, एमई, जेई, लोखाकार, बीआई, सफाई दरोगा, लिपिक तीन,सेवादार दो, सफाई कर्मचारी 25 के पद स्वीकृत हैं। जिनमें से बीआई पिछले 8 साल से नहीं है। दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यू हो चुकी है। सफाई कर्मचारी 14 वार्डों तथा शहर में सफाई करते हैं। सफाई कर्मचारियों के लिए 5 ट्रैक्टर ट्रॉली तथा दो टिप्पर वाहन हैं जो कुडे का निपटान करते हैं। टिपर वाहन आए दिन खराब रहने से समस्या बढ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *