कनीना नगरपालिका उप प्रधान पद के लिए दो गुटों में जारी हैं जोडतोड के प्रयास

0

-14 वार्डों वाली नपा में चेयरपर्सन गुट के 6 तथा दूसरे गुट के पास आठ मेंबर हाजिर
-चुनाव के दो प्रयास पूरे तीसरे पर टिकी उम्मीद
सुनील दीक्षित  
कनीना | नगरपालिका कनीना के उप-प्रधान पद के चुनाव को लेकर बने दो गुटों में जोडतोड के प्रयास किए जा रहे हैं। इस चुनाव की प्रक्रिया दो बार स्थगित की जा चुकी है। पहली बार 18 अप्रैल को चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते टाल दिया गया वहीं दूसरी बाद 26 अप्रैल को चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया। जिसमें चेयरपर्सन गुट के छह मेंबर हाजिर रहे जबकि दूसरे गुट के आठ पार्षद नहीं पंहुच पाए। जिसके चलते कोरम के अभाव में चुनावी बैठक को स्थगित कर दिया गया। लगता है तीसरे प्रयास में चयन प्रक्रिया पूरी हो जाए।
चुनाव के लिए नपा चेयरपर्सन सहित 15 सद्स्यों में से आठ की उपस्थिति जरूरी थी। लेकिन मौके पर सात ही हाजिर रहे। जिनमें चेयरपर्सन डाॅ रिंपी लोढा सहित वार्ड तीन से पार्षद उषा देवी, पांच से राजकुमार, नो से नितेष गुप्ता, 11 से होशियार बब्लू, 12 से सुमन देवी व 14 से राजेंद्र सिंह लोढा शामिल थे। दूसरे गुट से वार्ड एक से मंजू देवी, दो दीपक चोधरी, चार से रेखा देवी, छह से राकेश कुमार, सात से राजेश देवी, आठ से पूजा देवी, 10 से योगेश कुमार व 13 से सुबे सिंह गायब रहे। चुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। लेकिन कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित करना पडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *