बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है दशहरा: विधायक आफताब अहमद

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | कांग्रेस के नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद और और पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं हैं।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक कहा गया है।
ये सत्य की असत्य पर, अच्छाई की बुराई पर और न्याय की अन्याय पर विजय का प्रतीक है ।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि यह महापर्व हमें अहंकार और दुष्प्रवृत्तियों का त्याग कर समाज में सौहार्द, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाता है।
वहीं पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि ये दशहरे का पर्व सभी के जीवन में सद्भाव और करुणा लाए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना की है।